देश की खबरें | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद दिल्ली से पटना लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली एम्स में अपनी दोनों आंखों की सफल मोतियाबिंद सर्जरी के बाद बुधवार को पटना लौट आए।

पटना, 30 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली एम्स में अपनी दोनों आंखों की सफल मोतियाबिंद सर्जरी के बाद बुधवार को पटना लौट आए।

नीतीश ने पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी दोनों आंखों की मोतियाबिंद हटाने की सर्जरी सफल रही और सब कुछ ठीक है।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नीतीश को उनके डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद कुछ चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है जिसमें धूप से बचने के लिए धूप का चश्मा पहनना शामिल है। अधिकारी ने कहा कि वे चार-पांच दिनों के बाद अपना सामान्य काम फिर से शुरू कर सकते हैं।

नीतीश उन अटकलों के बीच 22 जून को दिल्ली गए थे कि वह केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले विस्तार के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिल सकते हैं, हालांकि, दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह आंख का इलाज कराने के लिए निजी यात्रा पर आए हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ''डॉक्टर्स डे'' के अवसर पर देश एवं राज्य के सभी चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होते हैं। वे मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी ‘कोविड-19’ के दौरान चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों ने जिस निडरता, तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा के साथ मरीजों की सेवा की, वह बेहद सराहनीय है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी