देश की खबरें | मुख्यमंत्री नायडू ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए ग्रेच्युटी और मातृत्व अवकाश को दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) के लिए ग्रेच्युटी एवं सवेतन मातृत्व अवकाश तथा सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अमरावती, एक मार्च आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) के लिए ग्रेच्युटी एवं सवेतन मातृत्व अवकाश तथा सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं को उपदान का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वे लोग और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।

शनिवार को जारी की गई एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इससे 30 वर्ष की सेवा देने वाली प्रत्येक आशा (कार्यकर्ता) को 1.50 लाख रुपये का सेवानिवृत्ति लाभ मिलेगा।’’

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्णय से 42,752 कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

उन्होंने पात्र स्वास्थ्यकर्मियों की पहली दो गर्भावास्था के दौरान 180 दिनों के सवेतन मातृत्व अवकाश के विस्तार को मंजूरी दी है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके अलावा नायडू ने आशा कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 कर दी है।

प्रीति रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\