एजेंसी न्यूज

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव में जीतने वाले पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को बधाई दी, बीजेपी पर कसा तंज

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए ट्वीट कर यह दावा किया.

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव में जीतने वाले पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को बधाई दी, बीजेपी पर कसा तंज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

Rajasthan Rajya Sabha Election Result:  राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए ट्वीट कर यह दावा किया. गहलोत ने लिखा, ‘‘राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की विजय लोकतंत्र की जीत है. मैं तीनों नवनिर्वाचित सांसद प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक एवं रणदीप सुरजेवाला को बधाई देता हूं.

उन्होंने लिखा है, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि तीनों सांसद दिल्ली में राजस्थान के हक की मजबूती से पैरवी कर सकेंगे. वहीं भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी भी जीत गए हैं. उन्होंने जीत के बाद विधानसभा परिसर के बाहर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए दावा किया कि, ‘‘उन्हें 43 वोट मिले. ’’ जीतने के लिए उन्हें 41 वोट चाहिए थे. यह भी पढ़े: Rajasthan Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीनों सीटों पर दर्ज की जीत, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी बधाई

उल्लेखनीय है कि राज्य की चार सीटों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा भी दौड़ में थे जो हार गए. हालांकि चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी होनी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).