एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में ट्रूनैट मशीनों को कार्यशील करने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि संक्रमण के सम्बन्ध में शीघ्रता से टेस्टिंग परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता पर ट्रूनैट मशीनें उपलब्ध कराई हैं।

देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में ट्रूनैट मशीनों को कार्यशील करने के निर्देश दिए
जियो

उन्होंने कहा कि संक्रमण के सम्बन्ध में शीघ्रता से टेस्टिंग परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता पर ट्रूनैट मशीनें उपलब्ध कराई हैं।

ट्रूनेट मशीनें तुरंत जांच में काफी सहायक होती है, इनके जरिए एक से डेढ़ घंटे में कोरोना की जांच रिपोर्ट आ जाती है।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: सांबद लॉटरी से आज खुलेगी किसकी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर देखें.

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को एक बैठक में अनलॉक.1 व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड तथा नॉन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री चिकित्सा संस्थानों तथा स्वास्थ्य मंत्री जिला चिकित्सालयों से नियमित संवाद रखते हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना से संक्रमित मरीजों के साथ ही, इमरजेंसी मरीजों को अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं का पूरा लाभ मिले। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए सतत् प्रयास किए जाने पर बल दिया।

यह भी पढ़े | असम: दोपहर 12 बज तक कोविड-19 के 42 नए मामले दर्ज, राज्य में संक्रमितों की संख्या 3092 हुई: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की मृत्यु दर को नियंत्रित किए जाने पर बल देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाते हुए उनका समुचित उपचार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में अपनी शिफ्ट के दौरान डॉक्टर कम से कम दो बार राउण्ड लें। पैरामेडिकल स्टाफ निरन्तर मरीजों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, रोगियों को समय से दवा, शुद्ध एवं सुपाच्य भोजन तथा पीने के लिए गुनगुना पानी उपलबध कराने के निर्देश भी दिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में निरन्तर कार्रवाई की जाए। इनके लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की सभी संभावनाओं को तलाशा जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया गया कि आगामी छह माह में 10 लाख नई नौकरी/रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने मण्डी को एक्सपोर्ट हब के तौर पर विकसित किए जाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय किए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).