देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में मप्र के नागरिकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

भोपाल, 27 जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश भी दिये हैं।

चौहान ने कहा कि यह दुखद और हृदय विदारक घटना है।

जयपुर से आई एक खबर के अनुसार राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा देर रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ। यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद जीप एक पुलिया और ट्रोले के बीच फंस गयी।

उन्होंने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\