ताजा खबरें | मणिपुर संकट के समाधान के लिए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का इस्तीफा नाकाफी: तृणमूल कांग्रेस

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. तृणमूल कांग्रेस सदस्य सुष्मिता देव ने मणिपुर संकट के समाधान के तौर पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे को नाकाफी करार देते हुए ‘राज्य प्रायोजित अशांति’ की जांच की मांग उठाई और कहा कि तभी सच्चाई सामने आएगी।

नयी दिल्ली, 10 फीवरी तृणमूल कांग्रेस सदस्य सुष्मिता देव ने मणिपुर संकट के समाधान के तौर पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे को नाकाफी करार देते हुए ‘राज्य प्रायोजित अशांति’ की जांच की मांग उठाई और कहा कि तभी सच्चाई सामने आएगी।

केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा में भाग लेते हुए देव ने दावा किया, ‘‘बीरेन सिंह को केवल इसलिए इस्तीफा देने के लिए कहा गया है क्योंकि भारत का पूरा आदिवासी समुदाय भाजपा से दूर चला गया है।’’

उन्होंने तर्क दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘लुक ईस्ट’ नीति से ‘एक्ट ईस्ट’ नीति में बदलाव की रणनीति विफल हो गई है क्योंकि मणिपुर जो ‘एशिया का प्रवेश द्वार’ है, अब भी जल रहा है।

देव ने क्षेत्रीय मुद्दों पर पूर्वोत्तर के अपने सहयोगियों की चुप्पी की आलोचना की और बजट को क्षेत्र के लिए ‘असंवेदनशील’ करार दिया।

असम से ताल्लुक रखने वाली तृणमूल सदस्य ने वित्त मंत्री द्वारा अपने बजट भाषण में मणिपुर और उसके लिए एक व्यापक पुनर्वास पैकेज का जिक्र नहीं करने की भी आलोचना की।

उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में लगभग 60,000 लोग विस्थापित हुए हैं जबकि हजारों लोग अन्य राज्यों में भाग रहे हैं।

असम गण परिषद के बीरेंद्र प्रसाद बैश्य ने असम में पूर्ण रेल विद्युतीकरण और नए नामरूप यूरिया संयंत्र का हवाला देते हुए बजट की सराहना की और इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया।

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने विभाजन के बाद से बिहार की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार की आलोचना की और कहा कि 2047 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।

यह कहते हुए कि बिहार का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता नहीं है, सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘आप वोट चाहते हैं और राज्य को पिछड़ा रखते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सरकार शीर्ष उद्योगपतियों के दबाव में काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उद्योगपति चाहते हैं कि राज्य देश के लिए श्रम का कारखाना बना रहे ताकि उनका उद्योग सुचारू रूप से चले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\