देश की खबरें | प्रोजेरिया से जूझ रहे आदिवासी बालक से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे आदिवासी बालक के कलेक्टर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसे शुक्रवार को आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में बुलाकर पुलिस बल के 'गार्ड ऑफ ऑनर' में स्थान दिया।

रायपुर, 22 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे आदिवासी बालक के कलेक्टर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसे शुक्रवार को आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में बुलाकर पुलिस बल के 'गार्ड ऑफ ऑनर' में स्थान दिया।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी बालक शैलेंद्र (16) के जीवन-संघर्ष के बारे में मीडिया से जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने आज उन्हें रायपुर बुलाया और आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान उससे मुलाकात की। बघेल ने शैलेन्द्र और उनके पिता को अपने साथ भोजन पर भी आमंत्रित किया।

अधिकारियों ने बताया कि एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले 'गार्ड ऑफ ऑनर' में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया।

बघेल ने जब शैलेन्द्र से उसके संबंध पूछा तब उसने बताया कि वह हाई स्कूल रसेला गांव में 11वीं कक्षा का छात्र है तथा वह कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शैलेन्द्र का कॉन्फ्रेंस में उपस्थित कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से परिचय कराया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शैलेन्द्र से पूछा कि उसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी पसन्द है या चॉकलेट। तब शैलेन्द्र की पसंद पर मुख्यमंत्री ने उसे खूब सारी चॉकलेट दी और अपने हाथों से मिठाई भी खिलायी।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद शैलेंद्र को न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में बुलाया और अपने बगल की कुर्सी में बिठाकर शैलेंद्र से बातचीत की। उन्होंने शैलेंद्र से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पिता बंशीलाल ध्रुव तथा मां रामकली ध्रुव खेती-किसानी करते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर से शैलेंद्र का परिचय कराया और माथुर को उसे (शैलेंद्र को) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमंत्रित करने को कहा।

लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी में कम उम्र के बच्चों में बुढ़ापे के लक्षण दिखते हैं। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म पा में इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे औरो की भूमिका निभाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी