एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को पांच करोड़ 60 लाख रूपए का करेंगे भुगतान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बृहस्पतिवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को पांच करोड़ 60 लाख रूपए का भुगतान करेंगे. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

मुख्यमंत्री बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को पांच करोड़ 60 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल (Photo: ANI)

रायपुर, 4 अगस्त : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बृहस्पतिवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को पांच करोड़ 60 लाख रूपए का भुगतान करेंगे. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल बृहस्पतिवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को पांच करोड़ 60 लाख रूपये जारी करेंगे.

जिसमें 16 जुलाई से 31 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों और भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 2.07 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.37 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की पेशी के लिए जारी समन खंडपीठ ने किया रद्द

उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 301 करोड़ 42 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है. अधिकारियों ने बताया कि गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में दो रूपए किलो की दर से गोबर तथा चार रूपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीद की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).