देश की खबरें | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।
जयपुर, छह अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।
राजभवन के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में जानकारी दी है।
इससे पहले गहलोत ने सोमवार रात एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई थी।
मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ चर्चा की थी।
बैठक में विशेषज्ञों ने संक्रमण को रोकने के लिये जनभागीदारी और उनके सहयोग पर जोर दिया था।
राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस के 2429 नये मामले आए थे और 12 लोगों की मौत हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
ChiChi Call' Leaked Viral Video Hoax: सोशल मीडिया पर वायरल दावे निकले साइबर क्राइम स्कैम
From Dear Lottery to State Bumper Draws: सरकारी लॉटरी बनाम अवैध सट्टा, भारत के कानूनी ड्रा और नियमों पर विस्तृत 2026 गाइड
Holi 2026 Date: कब है होलिका दहन और कब खेली जाएगी रंगों वाली होली? यहाँ देखें पंचांग की सटीक जानकारी
Bihar Shocker: बिहार के पटना में सरेआम शादी समारोह में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में चलीं 26-27 राउंड गोलियां
\