देश की खबरें | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

जयपुर, चार अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को अलवर में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई वहीं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मरीज सामने आये हैं ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं।

गहलोत ने ट्वीट किया, " मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।’’

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, ''कोविड जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और चिकित्सकों की मैं पूरी तरह पृथक-वास में हूं ।’’

राजे ने आगे कहा, 'जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें अपनी जांच करानी चाहिये और सावधानी बरतनी चाहिए।'

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए और अलवर में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।

राज्य में पाये गये 29 नये कोरोना संक्रमित मरीजों में राजधानी जयपुर में 9 मरीज, बीकानेर-अजमेर में 5-5, चूरू-गंगानगर-राजसमंद-टोंक में 2-2, नागौर और उदयपुर में एक एक मरीज शामिल है। वहीं राज्य में 189 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज उपचाराधीन है और 28 मरीज संक्रमण मुक्त हुए है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\