एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया। उनके शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या पूर्ण यानी 34 हो जाएगी।

देश की खबरें | तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, नौ नवंबर तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया। उनके शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या पूर्ण यानी 34 हो जाएगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने छह नवंबर को उनके नामों की सिफारिश की थी।

विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन न्यायाधीशों की पदोन्नति की घोषणा की।

शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है जिनमें प्रधान न्यायाधीश भी शामिल हैं।

उच्चतम न्यायालय में पिछली बार न्यायाधीशों की संख्या इस साल फरवरी में पूर्ण हुई थी जब न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को पदोन्नति प्रदान कर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया था।

उच्चतम न्यायालय के तीन नए न्यायाधीश आज शाम शपथ लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).