देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने बैसाखी के पर्व पर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने बैसाखी के पर्व पर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

इस मौके पर न्यायमूर्ति रमण को स्वर्ण मंदिर में ‘सिरोपा’ भेंट किया गया।

उन्होंने लोगों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं और पंजाब की जनता के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा,‘‘बैसाखी पर मेरी शुभकामनाएं। मैं बहुत प्रसन्न हूं,आज मेरा परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर आने का सपना पूरा हुआ। मैं प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त करता हूं।’’

प्रधान न्यायाधीश सीमा सुरक्षा बल संग्रहालय और अटारी-वाघा सीमा पर भी गए जहां उन्होंने बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम देखा ।

जलियांवाला बाग हत्याकांड की 103वीं बरसी पर उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधान न्यायाधीश परिवार के साथ पंजाब की यात्रा पर हैं।

पंजाब पहुंचने पर सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\