देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को उच्चतम न्यायालय कानूनी सेवा समिति का अध्यक्ष नामित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति का नया अध्यक्ष नामित किया है।
नयी दिल्ली, 13 नवंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति का नया अध्यक्ष नामित किया है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) ने 12 नवंबर की अधिसूचना में न्यायमूर्ति सूर्यकांत को उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति (एससीएलएससी) के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।
इससे पहले यह पद न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के पास था, जो अब एनएएलएसए के प्रमुख होंगे। एनएएलएसए का कार्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना है।
भारत के प्रधान न्यायाधीश एनएएलएसए के संरक्षक एवं प्रमुख होते हैं, तथा उनके बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश इसके कार्यकारी अध्यक्ष होते हैं।
दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एससीएलएससी के प्रमुख होते हैं, जो शीर्ष न्यायालय में वादियों को कानूनी सेवाएं प्रदान करता है।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पांच अक्टूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।
उन्हें 24 मई 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)