जरुरी जानकारी | अडाणी विवाद मामले में मुख्य आर्थिक सलाहकार का टिप्पणी से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बारे में कुछ कहने से इनकार किया। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बारे में कुछ कहने से इनकार किया। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

संसद में आर्थिक समीक्षा पेश किये जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘हम आर्थिक समीक्षा में किसी एक कंपनी के बारे में बात नहीं करते।’’

नागेश्वरन ने अडाणी समूह संकट के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘कंपनी क्षेत्र की बात करें तो कुल मिलाकर उनका कर्ज कम हुआ है और बही-खाता मजबूत है। किसी एक कंपनी समूह के साथ क्या हुआ है, यह बाजार और कॉरपोरेट समूह के बीच का मामला है।’’

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने के आरोप लगाये गये हैं।

हालांकि, समूह ने रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\