देश की खबरें | बुलंदशहर में एसओजी टीम पर हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्य अभियान समूह (एसओजी) दल पर हाल में हुए हमले के मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 24 जुलाई बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्य अभियान समूह (एसओजी) दल पर हाल में हुए हमले के मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। शाहिद क खिलाफ हत्या समेत 11 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: दरभंगा में बाढ़ के चलते लोगों को रोड़ के किनारे रहना पड़ रहा है : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि पुलिस दल पर 11 जुलाई को कुछ लोगों ने उस समय हमला कर दिया था जब दल शाहिद को गिरफ्तार करने गया था। शाहिद कोतवाली नगर के सराई काजी मुहल्ले का निवासी है और हत्या के एक मामले में यहां वांछित है।

घटना के एक दिन बाद पुलिस अधीक्षक (शहर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा था कि आरोपी, उसके भाई और चार-पांच अन्य लोगों ने पुलिस को देखते ही भागना शुरू कर दिया और जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने ईंट, पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े | हैवान पिता, जींद में चार सालों में पांच बच्चों की हत्या करने वाले बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा के लिए हवा में कुछ गोलियां भी चलानी पड़ी। शाहिद काली नदी में कूदकर फरार हो गया।

छह आरोपियों को 14 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि शाहिद के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड