देश की खबरें | ‘छिछोरे’ का एक साल पूरा, साथी कलाकारों ने सुशांत को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर फिल्म निर्माता नितेश तिवारी एवं साथी कलाकारों श्रद्धा कपूर तथा वरुण शर्मा ने रविवार को राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह हमेशा उनके दिलों में रहेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर फिल्म निर्माता नितेश तिवारी एवं साथी कलाकारों श्रद्धा कपूर तथा वरुण शर्मा ने रविवार को राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह हमेशा उनके दिलों में रहेंगे।

तिवारी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें फिल्म निर्माण के दौरान की तस्वीरें हैं, साथ ही छह सितंबर 2019 को फिल्म रिलीज के बाद सेट पर प्रशंसकों से मुलाकात करते राजपूत की तस्वीरें हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: ताहिर हुसैन की हिरासत रिमांड बढ़ाने को लेकर ED की याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित.

निर्देशक ने लिखा,‘‘ आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, आपकी कमी महसूस होती है सुश।’’

श्रद्धा कपूर ने भी तस्वीरों वाले इस वीडियो को संगीतकार प्रीतम के हिट गाने ‘‘वो दिन भी क्या दिन थे’’ के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। साथ ही लिखा,‘‘उनकी प्यार भरी यादों में।’’

यह भी पढ़े | केरल: कोझिकोड के पास तस्करों को लेकर जा रही कार को रोकने की कोशिश में दो DRI अधिकारी घायल.

शर्मा ने भी राजपूत को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि यह फिल्म तिवारी के आईआईटी बॉम्बे में गुजारे गए वक्त और वहां के अनुभवों पर आधारित है। इस फिल्म में राजपूत के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा था और साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\