विदेश की खबरें | लगातार 365वें दिन मिशिगन झील में कूदा शिकागो का व्यक्ति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डैन ओकोनोर ने बताया कि उसने तनाव कम करने के लिए शहर के ‘मोंटरोज हार्बर’ में पिछले साल छलांग लगानी शुरू की थी।
डैन ओकोनोर ने बताया कि उसने तनाव कम करने के लिए शहर के ‘मोंटरोज हार्बर’ में पिछले साल छलांग लगानी शुरू की थी।
तीन बच्चों के पिता ओकोनोर ने कहा, ‘‘मैंने वैश्विक महामारी के दौरान, प्रदर्शन के दौरान, चुनावी वर्ष के दौरान ऐसा करना जारी रखा... झील में कूदकर मुझे लगता है कि मेरे तक कोई आवाज नहीं पहुंच सकती और झील में मैं केवल अपने साथ होता हूं और ध्यान की स्थिति में पहुंच जाता हूं।’’
ओकोनोर ने ठंड में झील में कूदना शुरू किया था। उस समय झील में बर्फ जमी हुई थी, लेकिन उसने जमे हुए पानी के बीच बने एक गड्ढे में कूदना शुरू किया।
उसने बताया कि इसी प्रक्रिया के दौरान एक दिन उसने पाया कि उसके शरीर पर खरोच और कटे होने के 20 निशान हैं।
ओकोनोर ने कहा कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया ने उसे इस काम को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
उसने कहा कि शनिवार का दिन खास था, क्योंकि इस दिन मुझे झील में छलांग लगाते 365 दिन पूरे हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)