देश की खबरें | छत्तीसगढ़: दुष्कर्म के आरोपी को ला रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक अधिकारी की मौत चार लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दुष्कर्म के आरोपी को पड़ोसी राज्य से गिरफ्तार कर वापस लौट रहा पुलिस का वाहन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हादसे का शिकार हो गया।

कोरबा, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दुष्कर्म के आरोपी को पड़ोसी राज्य से गिरफ्तार कर वापस लौट रहा पुलिस का वाहन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हादसे का शिकार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस हादसे में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई तथा दो आरक्षक समेत चार लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लाने के दौरान पुलिस वाहन गौरेला क्षेत्र के अंतर्गत खंता गांव के करीब हादसे का शिकार हो गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पुलिस के एक उपनिरीक्षक विलायत अली (56) की मौत हो गई तथा आरक्षक नारायण कश्यप, शैलेंद्र कंवर, वाहन चालक करमू और सहायक गोपी कुमार घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना शनिवार सुबह लगभग छह बजे उस समय हुई जब तेज रफ्तार पुलिस वाहन के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन के आगे की सीट पर बैठे उप निरीक्षक विलायत अली की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो आरक्षक, वाहन चालक और सहायक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव व घायलों को अस्पताल भेजा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\