देश की खबरें | छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कांकेर, 16 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

