देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 28 अगस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घटना बीती रात निहारिका टॉकिज क्षेत्र में हुई। इस घटना के पीड़ित रामपुर बस्ती के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है।

उनके मुताबिक, मृतकों पहचान शिव कुमार मिरी (35) और मनोज कुमार गिरी (37) के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके भाग गया तथा इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी उसने टक्कर मार दी। इस घटना में कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक की खोज शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\