एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: निजी बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 12 बच्चे घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार देर रात एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों (चालक और एक शिक्षक) की मौत हो गई जबकि एक टूर से लौट रहे बस सवार 12 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: निजी बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 12 बच्चे घायल

कोंडागांव, 20 जनवरी छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार देर रात एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों (चालक और एक शिक्षक) की मौत हो गई जबकि एक टूर से लौट रहे बस सवार 12 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चिकलपुटी गांव के पास हुई।

पुलिस ने कहा, ‘‘मोहला मानपुर जिले के केवट टोला गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के छात्र किराए की निजी बस में बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के टूर पर गए थे।’’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लौटते समय देर रात करीब दो बजे बस एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि 12 छात्र घायल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।

साय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और एक शिक्षक तथा चालक की मौत की खबर बेहद दुखद है। बस में यात्रा कर रहे कुछ स्कूली बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन को उन्हें बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).