देश की खबरें | छत्तीसगढ. : युवती का अपहरण और बलात्कार के मामले में दो गिरफ्तार, एक फरार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जशपुर, 12 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवती का अपहरण और बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

जशपुर जिल के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती का अपहरण और उसके साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने अरूण लकड़ा (33 वर्ष) और सुशील चौहान (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फिरोज बेक फरार है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- कांग्रेस के नेता भी स्वीकार करते हैं कमलनाथ सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी कि नौ अक्टूबर को युवती अपनी बुआ के घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टीवी देखने गई थी। अचानक बिजली गुल होने से सभी सदस्य अपने घर वापस आ गए लेकिन युवती के बारे में जानकारी नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। दूसरे दिन 10 अक्टूबर को सुबह पीड़िता का चचेरा भाई घास काटने के लिए खेत की ओर गया तब उसने पीड़िता को एक चट्टान के ऊपर हाथ-मुंह बंधे हुए बेहोसी की अवस्था में देखा।

यह भी पढ़े | IPL के 28वें मैच में कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरू ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद परिजन युवती को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल कुनकुरी ले गए। जब अस्पताल में युवती होश में आई तब उसने बताया कि अरुण लकड़ा, सुशील और उसका एक अन्य साथी ने मिलकर रात में घर लौटने के दौरान उसका अपहरण कर लिया था। बाद में उसके साथ क्या हुआ इस संबंध में उसे जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा चिकित्सकीय जांच में युवती के साथ बलात्कार होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी शुरू की। पुलिस ने इस मामले के आरोपी अरुण लकड़ा और सुशील चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फिरोज बेक की खोज में पुलिस दल रवाना किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)