देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के जांजगीर चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है।
कोरबा (छत्तीसगढ़), एक जनवरी राज्य के जांजगीर चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है।
जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जांजगीर थाना क्षेत्र के बनारी गांव के करीब शुक्रवार रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण बाइक सवार दीपक पटेल (19), परमेश्वर पटेल (17) और तरुण पटेल (16) की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि जिले के ग्राम परसापाली सारागांव निवासी तीनों युवक शुक्रवार रात बाइक से कोरबा से अपने गांव लौट रहे थे। बनारी गांव के करीब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि तीनों युवक एक ही परिवार के हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2022 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

