देश की खबरें | छत्तीसगढ़: युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भी पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 20 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जशपुर, 28 मई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 20 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी रसल कुजूर (24), निशुल टिर्की (18) और रितेश कुजूर (20) को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है।
उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
शिकायत में युवती ने बताया कि वह मार्च 2022 में काम करने केरल गई थी जिसके बाद वहां से वह इस माह 25 मई को वापस अपने बड़ी मम्मी के गांव पहुंची और इसके दूसरे दिन अपने प्रेमी से मिलने अन्य गांव पहुंच गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 मई की रात में रसल कुजूर ने युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और दूसरे दिन 27 मई की सुबह वहां से चला गया।
उन्होंने बताया कि 27 मई की रात जब फोन से युवती की रसल से बात हुई तब उसने पीड़िता को गांव के एक छोटे बांध की तरफ बुलाया, वहां पहुंचने के बाद रसल वहां से भाग गया तथा निशुल टिर्की और तीन नाबालिग लड़कों ने युवती से दुष्कर्म किया।
शिकायत में मारपीट करने तथा घटना का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद वे सभी युवती को छोड़कर वहां से भाग गए और बाद में रितेश कुजूर ने भी दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि युवती किसी तरह अपनी एक सहेली के घर पहुंची और उसे इसकी जानकारी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी रसल कुजूर के षड्यंत्र रचने पर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा तीन अन्य नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है। सभी आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल 17 वर्षीय तीन लड़कों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

