एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : धारदार हथियार से तीन ग्रामीणों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में धारदार हथियार से तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : धारदार हथियार से तीन ग्रामीणों की हत्या

बीजापुर, 25 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में धारदार हथियार से तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसबका गांव के करीब अज्ञात लोगों ने तीन ग्रामीणों चन्द्रीया मोडियामी, अशोक भंडारी और कारम रमेश की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि ग्रामीणों पर हमला किसने किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज शाम करीब पांच बजे होली खेलने के बाद जब तीनों ग्रामीण बासागुड़ा से पुसबका गांव के रास्ते पर थे तब पुसबका गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों मोडियामी और भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई तथा रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि जब अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में दोनों शवों और घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के कारणों और हमलावरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).