एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh IED Bomb: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन प्रेशर बम बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी-VIDEO

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर बम बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Chhattisgarh IED Bomb: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन प्रेशर बम बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी-VIDEO
IED Bom (img: tw)

नारायणपुर, 1 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर बम बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कस्तुरमेटा-मोहंदी गांव के मध्य होकपाड़ गांव की सड़क से सुरक्षाबलों ने पांच—पांच किलोग्राम वजन के तीन प्रेशर बम बरामद किये हैं.

उन्होंने बताया कि जिले में जिला पुलिस बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं वाहिनी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. सुरक्षाबल का दल जब होकपाड़ गांव के करीब था तब उन्हें सड़क के बीचों-बीच तीन प्रेशर बम लगे होने की जानकारी मिली. अधिकारियों ने बताया कि बाद में बम निरोधक दस्ते ने तीनों प्रेशर बमों को बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Sultanpur Encounter: यूपी के सुल्तानपुर में एक और एनकाउंटर, महिला की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार (Watch Video)

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क में प्रेशर बम लगाया था, लेकिन उसे पहले ही नष्ट कर दिया गया .

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों में प्रेशर बम लगा देते हैं. इससे कई बार आम लोगों तथा मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).