देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : रायपुर में बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, छह घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार निजी यात्री बस के एक ट्रक से टकरा जाने से बस सवार एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
रायपुर, एक जुलाई छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार निजी यात्री बस के एक ट्रक से टकरा जाने से बस सवार एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव के करीब एक यात्री बस सामने जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में बस सवार एक महिला समेत तीन लोगों अजहर अली (30), बलराम पटेल (46) और बरखा ठाकुर (31) की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।
सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात एक निजी यात्री बस बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। आज तड़के जब बस केंद्री गांव के करीब पहुंची तब रायपुर की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जिन यात्रियों को चोट पहुंची थी उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
सिंह ने बताया कि घटना के बाद रायपुर—जगदलपुर मार्ग पर जाम लग गया था। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया गया तथा आवागमन शुरू कराया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

