एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

दुर्ग, 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकट्टी और कोड़िया गांव के बीच बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पोखरज वर्मा (40), देवानंद यादव (30) और सूर्या साहू (45) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मेदेसरा गांव निवासी पोखराज, देवानंद और सूर्या किसी कार्य से जिला मुख्यालय, दुर्ग गए थे। उन्होंने बताया कि शाम को लौटते समय ननकट्टी और कोड़िया गांव के बीच एक पुल पर उनकी मोटरसाइकिल और बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से नाराज ग्रामीणों ने बस में तोड़ फोड़ कर दी और पुलिस के समझाने पर वे शांत हुए।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).