एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में छह लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, 10 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में छह लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने जोन टेक्निकल टीम के सदस्य सोढ़ी जोगा (23) और उसकी पत्नी वेको कोसी (22) ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली जोगा और कोसी 2015 में नक्सली संगठन में भर्ती हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).