देश की खबरें | छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति मुर्मू 24 मार्च को विधानसभा को संबोधित करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी।

रायपुर, 17 मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी।

राज्य विधानसभा में सोमवार को इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए सभा भवन के उपयोग की अनुमति मांगते हुए प्रस्ताव पेश किया।

प्रस्ताव के मुताबिक, “24 मार्च यानि सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को सभा भवन में संबोधित करेंगी। इसलिए सभा भवन के उपयोग की अनुमति दी जाए।”

बाद में सदन में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संवाददाताओं को बताया कि सभी विधायक विधानसभा में राष्ट्रपति के निर्धारित दौरे को लेकर उत्साहित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस