देश की खबरें | छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में पुलिस आरक्षक ने कथित रूप से अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गरियाबंद (छत्तीसगढ़), 10 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में पुलिस आरक्षक ने कथित रूप से अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले (27) ने अपनी सर्विस राइफल एके 47 राइफल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह नौ जब कोसले अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तब थाने में पदस्थ अन्य कर्मी कोसले को बुलाने उसके बैरक में पहुंचे तब उन्होंने कोसले को खून से लथपथ देखा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी।
उन्होंने बताया कि कोसले रायपुर के करीब मंदिर हसौद क्षेत्र का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोसले ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पहले मैनपुर थाने में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

