देश की खबरें | छत्तीसगढ़ पुलिस में 13 ट्रांसजेंडर कांस्टेबल के पद पर भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों का आत्मबल बढ़ाने और उनके प्रति समाज की अवधारणा बदलने के प्रयास के तहत 13 ट्रांसजेंडर को कांस्टेबल पद पर भर्ती किया है।

रायपुर, चार मार्च छत्तीसगढ़ पुलिस ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों का आत्मबल बढ़ाने और उनके प्रति समाज की अवधारणा बदलने के प्रयास के तहत 13 ट्रांसजेंडर को कांस्टेबल पद पर भर्ती किया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि राज्य में पुलिस चयन प्रक्रिया के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के 13 लोगों को कांस्टेबल के पद के लिए चुना गया है। इन सभी लोगों को योग्यता के आधार पर चुना गया है तथा दो अन्य प्रतीक्षा सूची में हैं।

अवस्थी ने बताया कि रायपुर जिले से आठ, राजनांदगांव जिले से दो तथा बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा जिलों से एक—एक उम्मीदवार की नियुक्ति कांस्टेबल के पद पर हुई है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस विभाग ट्रांसजेंडर समुदाय के सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देता है तथा उनका स्वागत करता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस समुदाय के और लोग पुलिस में अपनी सेवाएं देंगे।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद के लिए वर्ष 2017-18 में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस महीने की एक तारीख को परीक्षा का परिणाम आया।

कांस्टेबल के पद के लिए चयनित होने वाले ट्रांसजेंडर शिवन्या उर्फ राजेश ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पुलिस की वर्दी पहनने के सपने को कभी पूरा कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड