देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग संगम-हरित योग' नामक कार्यक्रम का होगा आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को 'योग संगम-हरित योग' विषय पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 20 जून छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को 'योग संगम-हरित योग' विषय पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार 'योग संगम-हरित योग' विषय पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह सात बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान पौधारोपण, बीज वितरण, पौधों का संरक्षण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरुकता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका