देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुर्ग, 30 मई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने मधु टांडी (35), उसके पति राजेश पटेल (35), रिबैरो विलियम्स (36), ममता दीक्षित (50), शुभम दीप (24) उसकी मां सपन दीप (42), बिनी टांडी (30), नीता बघेल (40) और उसकी बेटी देवंती बघेल (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र निवासी एक प्रार्थी और अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत की थी कि रात लगभग 10:15 बजे ईसाई धर्म के लोग पास्टर ममता दीक्षित, रिबैरो विलियम्स, सुमनदीप, नीता बघेल, देवंती बघेल, बिन्नी टांडी और सपन दीप दुर्ग के रायपुर नाका निवासी मधु तांडी और राजेश पटेल के घर पहुंचे थे।

शिकायत के अनुसार ईसाई धर्म के लोगों ने हिंदू धर्म को मानने वाले राजेश पटेल के घर पहुंचकर रात में प्रार्थना और भजन कीर्तन शुरू कर दिया। उन्होंने राजेश पटेल और परिवार के अन्य लोगों से कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर लें जिससे उसे कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने राजेश से कहा कि उसके धर्म के देवी देवता कुछ नहीं कर पाते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत में कहा है कि जब प्रार्थी और अन्य लोगों ने राजेश के घर में अपने धर्म और देवी-देवताओं के संबंध में अनुचित बातों को सुना तब उनकी भावनाएं आहत हुई।

उन्होंने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद आज नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू