एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: नक्सलियों के लगाए आईईडी में विस्फोट से व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: नक्सलियों के लगाए आईईडी में विस्फोट से व्यक्ति की मौत

दंतेवाड़ा, 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के बारसूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत कोहकाबेड़ा गांव के करीब आईईडी में विस्फोट से ग्रामीण मनारू अकाली की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कौशलनार गांव का रहने वाला मनारू कोहकाबेड़ा इलाके के जंगल में लकड़ी एकत्र करने गया था और पूर्वाह्न करीब 10 बजे वह जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गया, जिसमें विस्फोट से उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगलों और कच्ची सड़कों पर अक्सर आईईडी लगा देते हैं, जिसकी चपेट में आने से कई ग्रामीणों और मवेशियों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).