एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Chhattisgarh: तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Representative Image | Photo: PTI

जशपुर, 22 नवंबर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है कि मंगलवार को जब बालिका घर के करीब खेल रही थी तब आरोपी व्यक्ति उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू की. बाद में परिजनों को वह घायल हालत में मिली. उन्होंने बताया कि बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).