देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पाइप बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया।
रायपुर, 18 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पाइप बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया।
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमारगुड़ा गांव में बन रहे पुलिस शिविर के करीब पाइप बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है।
यह भी पढ़े | रंग लाई पीएम मोदी की पहल, 27 लाख से ज्यादा ठेले और रेहड़ी-पटरीवालों ने मांगा लोन.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर और सुकमा जिले के जगरगुंडा के मध्य पुलिस शिविर स्थापित किया जा रहा है और इस क्षेत्र में सड़क भी बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अरनपुर से जंगरगुंडा के मध्य बन रही सड़क को पूर्ण करने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा कमारगुड़ा में स्थायी पुलिस शिविर की स्थापना की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह सुरक्षा बल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि कमारगुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों ने चार बारूदी सुरंग बरामद किया जिसमें दो पाइप बम भी शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान जब सीआरपीएफ के 231 वीं बटालियन के जवान पाइप बम को सड़क के किनारे से बाहर निकाल रहे थे तब उसमें विस्फोट हो गया जिससे एक जवान के पैर में चोट आई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमारगुड़ा में बन रहे पुलिस शिविर से दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के जगरगुंडा एरिया कमेटी की गतिविधियों पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस शिविर से दक्षिण और पश्चिम बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

