एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी की हत्या की और फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Chhattisgarh: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाई
Credit -Pixabay

रायगढ़, 13 अगस्त : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी की हत्या की और फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुडुमकेला नवाडीह गांव में सोमवार की रात पंचराम माझी (40) ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी धरम कुमारी माझी (34) की कुल्हाड़ी से गला काटकर कर हत्या कर दी. बाद में पंचराम ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब पंचराम की मां पवित्र कुमारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी तब दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अधिकारियों के अनुसार, पवित्र कुमारी ने बताया कि पंचराम पिछले तीन वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था. घटना के दौरान पंचराम का पुत्र रविनंदन माझी (12) और पुत्री गंगा माझी (पांच) घर पर ही सो रहे थे. यह भी पढ़ें : चिकित्सक हत्या: जूनियर डाक्टरों की हड़ताल जारी, पुलिस को बुधवार तक का समय दिया

उन्होंने बताया कि पंचराम ने पहले भी कुएं में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. तब पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).