देश की खबरें | छत्तीसगढ़ सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों से अब 15 ​​क्विंटल प्रति एकड़ धान के बजाय 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेगी।

रायपुर, 23 मार्च छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों से अब 15 ​​क्विंटल प्रति एकड़ धान के बजाय 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेगी।

बघेल ने विधानसभा में विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। सदन में चर्चा के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,21,500 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया।

राज्य में इस वर्ष के आखिरी महीनों में चुनाव होने हैं। राज्य सरकार के इस फैसले को किसानों के हित में बड़ी घोषणा माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान भाई हैं। सम्पूर्ण विश्व आज खाद्य संकट की अग्रसर हो रहा है। इसका मुख्य कारण है कृषि का अलाभप्रद होना। हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की ऋण माफी की, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सशक्त बना रहे हैं। समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने जा रहे हैं।’’

बघेल ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक अप्रैल से 2500 रुपये भत्ता दिया जायेगा।

इस योजना के अंतर्गत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा 2.50 लाख से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाले बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से आवासहीन, उज्ज्वला गैस योजना और शौचालय के हितग्राहियों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। आवास योजना में जितने भी पात्र हितग्राही होंगे, उन्हें क्रमबद्ध रूप से आवास दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\