देश की खबरें | अपने खर्च पर यूक्रेन से घर लौटने वालों का खर्च वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने खर्च पर यूक्रेन से घर लौटने वाले छात्रों और नागरिकों का खर्च वहन करने का फैसला किया है।
रायपुर, 26 फरवरी छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने खर्च पर यूक्रेन से घर लौटने वाले छात्रों और नागरिकों का खर्च वहन करने का फैसला किया है।
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूक्रेन से अपने खर्च पर लौटने वाले छात्रों और नागरिकों का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री यूक्रेन से लौट रहे राज्य के सभी लोगों के दिल्ली और मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि बघेल ने वापस लौट रहे राज्य के सभी लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का पूरा बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के करीब 100 लोग यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें से करीब 70 छात्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)