Chhattisgarh Road Accident: सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कवर्धा, 23 दिसंबर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कबीरधाम जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कबीरधाम के पोलमी घाटी इलाके में एक कार के पलटकर 50 फीट नीचे गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, बेमेतरा जिले के रहने वाले फागू यादव का परिवार अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गया हुआ था. उन्होंने बताया कि वापसी के दौरान जब परिवार पोलमी घाटी के करीब पहुंचा, तब उसकी कार पलटकर लगभग 50 फीट नीचे गिर गई. यह भी पढ़ें : Goa: फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत; मंत्री ने दोषियों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ का भरोसा दिलाया
अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

