देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : महिला न्यूज एंकर के लापता होने के पांच साल बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से करीब पांच साल पहले लापता हुई एक न्यूज एंकर की कथित हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 14 अगस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से करीब पांच साल पहले लापता हुई एक न्यूज एंकर की कथित हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच वर्ष पहले लापता हुई न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना लश्कर की हत्या के मामले में पुलिस ने मधुर साहू (37), कौशल श्रीवास (29) और अतुल शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आपसी संबंधों में अनबन और चरित्र शंका के कारण आरोपियों ने सलमा की हत्या की थी तथा शव को दफना दिया था। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 जनवरी 2019 को सलमा के पिता का देहांत हुआ था, लेकिन सलमा अंतिम संस्कार उपस्थित नहीं हुई थी। वहीं बहुत दिनों से सलमा के परिजनों का सलमा से संपर्क नहीं हुआ था।

उन्होंने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सलमा के अनुपस्थित रहने के बाद उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका में कुसमुण्डा थाने में मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि मार्च 2023 में राज्य स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान शुरू होने के बाद लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान लापता सलमा के बारे में भी जानकारी ली गई।जब उसके परिजनों से पूछताछ की गई तब जानकारी मिली कि सलमा ने यूनियन बैंक से कर्ज लिया था। जब यूनियन बैंक से पूछताछ की गई तब जानकारी मिली कि एक जिम का मालिक मधुर साहू उसका कर्ज चुका रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब मधुर साहू के बारे में जानकारी ली गई तब पता चला कि वह फरार है। वहीं जब अन्य लोगों से पूछताछ की गई तब दो महिला और तीन पुरुषों के कथन में विरोधाभास सामने आया।

उन्होंने बताया कि संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि 21 अक्टूबर, 2018 को कोरबा निवासी मधुर साहू और कौशल श्रीवास ने सलमा की गला घोटकर हत्या कर दी थी और अतुल शर्मा के सहयोग से शव को एक पुल के करीब दफना दिया था। बाद में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताए गए जगह पर सैटलाइट डेटा, थर्मल ईमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन के माध्यम से शव की खोज शुरू की; लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध स्थान पर वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुका है। अदालत के आदेश के बाद उस स्थान पर खनन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज