एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: बोर खनन वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, चार अन्य लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बोर खनन वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: बोर खनन वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, चार अन्य लोग घायल

रायपुर, 11 जुलाई छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बोर खनन वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना कुकदुर थानाक्षेत्र के चाटा गांव में तड़के उस समय हुई, जब वाहन पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था।

बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वाहन में नौ लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है।

बघेल ने बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).