देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : एक इनामी नक्सली समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 13 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों उईका चैतू (30), कुंजाम सुखलाल (35), पदाम हुंगा (24), महिला नक्सली उईका लखे (35) और पदाम सन्नू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि उईका चैतू परमिली एरिया कमेटी का सदस्य है तथा उसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम है। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सक्रिय था।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को जगरगुंडा थाना से डीआरजी, जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मिसीगुड़ा के जंगल और चिकोमेट्टा गांव के करीब कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर नक्सलियों ने बताया कि वह बड़े नक्सलियों के आदेश पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग पर बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\