देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : दुर्ग में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दुर्ग (छत्तीसगढ़), 11 जून छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक निजी बैंक की शाखा में रविवार सुबह आग लग गई, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे पाटन ब्लॉक में एचडीएफसी बैंक की शाखा में लगी।

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है।

पाटन के थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने कहा कि परिसर में मौजूद फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि बैंक के अंदर लॉकर और परिसर के बाहर एटीएम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)