देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोयला खदान में विस्फोट, कर्मचारी की मौत

कोरबा, 24 जून छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की भूमिगत खदान में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है।

एसईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक घनश्याम सिंह ने बुधवार को बताया कि कोरिया जिले के चिरिमिरी क्षेत्र के अंतर्गत कुरासिया भूमिगत खदान में बीती रात विस्फोट होने से कर्मचारी धनेश्वर दास (58) की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadlines Extended: कोरोना संकट के बीच सीबीडीटी ने दी बड़ी राहत, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई.

सिंह ने बताया कि चिरिमिरी निवासी धनेश्वर दास एसईसीएल चिरिमिरी के कुरासिया भूमिगत खदान में ड्रीलर के पद पर पदस्थ थे। बीती रात तृतीय पाली में वह ड्यूटी पर तैनात थे। जब खदान के भीतर कोयले की परत को तोड़ने के लिए उसमें ड्रील कर बारूद भरने का कार्य किया जा रहा था तब उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि द्वितीय पाली के ड्रीलर के द्वारा लगाए हुए विस्फोटक में विस्फोट हुआ, जिससे दास की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में पश्चिम बंगाल, ममता सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया, पहले की तरह स्कूल-कॉलेज समेत मेट्रो-रेल सेवाएं रहेंगी बंद.

सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं डीजीएमएस (डायरेक्टर जनरल माईंस एवं सेफ्टी) के द्वारा भी इस मामले की जांच जाएगी।

इधर चिरिमिरी थाना के प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि खदान के भीतर विस्फोट से धनेश्वर दास की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)