एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

नारायणपुर, 29 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जब दल के जवान क्षेत्र में पहुंचे, तब आज सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से रूक—रूक कर गोलीबारी जारी है। इस घटना में सुरक्षाबल के जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).