एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Credit-(ANI/Rep.)

बीजापुर, 16 जनवरी : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. अधिकारी ने बताया कि तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल हैं. यह भी पढ़ें : हिमाचल में शीतलहर जारी, शिमला और ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात

बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में सुरक्षा बलों पर सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में 60 से 70 किलोग्राम वजनी संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में धमाका किया जिसकी चपेट में सुरक्षाबलों का एक वाहन आ गया और उसमें सवार आठ सुरक्षाकर्मी और उनके चालक की मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).