एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: रायगढ़ में हथिनी का शव मिला, चार माह में छठी मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल में करीब 70-वर्षीय हथिनी का शव मिला है. अधिकारियों को संदेह है कि उनकी मौत उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण हुई.

Chhattisgarh: रायगढ़ में हथिनी का शव मिला, चार माह में छठी मौत
Elephant

रायगढ़, 5 फरवरी : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले के जंगल में करीब 70-वर्षीय हथिनी का शव मिला है. अधिकारियों को संदेह है कि उनकी मौत उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण हुई. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, हथिनी का शव शनिवार को धरमजयगढ़ वन प्रमंडल के अंतर्गत गेरसा गांव से सटे जंगल में मिला.

उन्होंने बताया कि शव मिलने की सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सकों की एक टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया. अधिकारी ने बताया, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उम्र संबंधित जटिलताओं के कारण हथिनी की मौत हुई है. हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा." यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : महिला से बलात्कार, धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

अधिकारी के मुताबिक, इस घटना के साथ ही पिछले चार महीनों में जिले में छह हाथियों की मौत हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पिछले पांच वर्षों में 70 से अधिक हाथियों की मौत बीमारी, उम्र संबंधी जटिलताओं और बिजली के झटके सहित अन्य कारणों से हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).