देश की खबरें | छत्तीसगढ़: ईडी ने डीएमएफ घोटाले में एक अधिकारी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले के मामले में राज्य सरकार की एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 16 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले के मामले में राज्य सरकार की एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने यहां बताया कि आदिवासी और अनुसूचित जाति विकास विभाग में तैनात माया वारियर को मंगलवार को गिरफ्तार कर आज (बुधवार) यहां रायपुर की पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किया गया।

पांडेय ने बताया कि कथित घोटाले के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है।

उन्होंने बताया कि अदालत ने वारियर को 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

अधिवक्ता ने बताया, “हमने डीएमएफ मामले में रानू साहू को पेशी वारंट पर पेश करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी लेकिन जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ चिकित्सकीय जटिलताएं हैं।”

साहू निलंबित आईएएस अधिकारी हैं, जो राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज कथित कोयला घोटाले के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

पांडेय ने बताया, “हमने बृहस्पतिवार को फिर से उन्हें पेश करने का अनुरोध किया है।”

उन्होंने बताया कि ईडी की जांच में सामने आया कि रायगढ़ और कोरबा जिलों में जिलाधिकारी के रूप में रानू साहू के कार्यकाल के दौरान डीएमएफ में कथित अनियमितताएं की गईं (राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान) और उन्हें डीएमएफ के तहत काम आवंटित किए गए ठेकेदारों से भारी रिश्वत मिली।

पांडेय ने बताया, “जब साहू कोयला समृद्ध क्षेत्रों में कलेक्टर थीं तब वारियर को संबंधित विभाग में तैनात किया गया था और डीएमएफ में अनियमितताओं को बढ़ावा दिया गया।”

एजेंसी ने इस मामले में एक मार्च को राज्य में 13 स्थानों पर छापेमारी की थी और डिजिटल व कागजी दस्तावेजों के अलावा लगभग 27 लाख रुपये नकद जब्त किए थे।

डीएमएफ खनिकों द्वारा वित्तपोषित एक ट्रस्ट है, जिसे राज्य के सभी जिलों में खनन से संबंधित परियोजनाओं और गतिविधियों से प्रभावित लोगों के लाभ के लिए काम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।

ईडी ने पिछले वर्ष इस मामले की जांच शुरू की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\